ज्ञानेश कुमार के जलते-पुतले को सीओ ने लात मारकर बुझाया:चंदौली में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों से छीनते नजर आए; ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगे
चंदौली जिला मुख्यालय पर बुधवार को इंडिया गठबंधन के दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी उद्यान से पैदल मार्च निकाला। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ समेत कई नारे लगाए। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस बल की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर की गई। सपा प्रवक्ता ने पारदर्शिता की मांग की सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जोर दिया। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने मत की सुरक्षा को जरूरी बताया। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने भी निष्पक्ष चुनाव को लोकतंत्र के लिए अहम बताया। कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन में चंद्रशेखर यादव, मुसाफिर सिंह चौहान, संतोष यादव, नारायण मूर्ति ओझा, चकरु यादव, बाबूलाल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)