हाईकोर्ट में सुनवाई लंबित, फिर भी फसल पर चला बुलडोजर:देवरिया में ग्रामीणों के विरोध पर टीम लौटी, मुआवजे को लेकर चल रहा विवाद

Oct 11, 2026 - 18:43
0
हाईकोर्ट में सुनवाई लंबित, फिर भी फसल पर चला बुलडोजर:देवरिया में ग्रामीणों के विरोध पर टीम लौटी, मुआवजे को लेकर चल रहा विवाद
देवरिया के बरारी गांव में NH-727A के निर्माण को लेकर रविवार को विवाद हो गया। किसान विश्वनाथ मणि के खेत में दिन में करीब 2 बजे बुलडोजर चलाकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। किसान का मुआवजे से जुड़ा मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित है। खेत में खड़ी धान की फसल को नुकसान होने का आरोप है। ग्रामीणों के विरोध के बाद निर्माण कार्य कराने पहुंची टीम लौट गई। विश्वनाथ मणि की 0.6143 हेक्टेयर जमीन NH-727A के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है। उचित मुआवजा नहीं मिलने पर उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। बताया गया कि हाईकोर्ट ने 14 जुलाई को नियमानुसार मुआवजा तय करने का निर्देश दिया था। देखें, 3 तस्वीरें… आपत्ति के बाद भी शुरू कराया निर्माण किसान ने 20 सितंबर को मुआवजे को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इस मामले में 1 अक्टूबर को सुनवाई हुई, लेकिन अंतिम फैसला नहीं हुआ। इसके बाद 11 अक्टूबर को एनएचएआई, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने खेत में निर्माण कार्य शुरू करा दिया, जिसका किसान और ग्रामीणों ने विरोध किया। किसान विश्वनाथ मणि ने जिलाधिकारी से शिकायत कर धान की फसल को हुए नुकसान की भरपाई कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। किसान का आरोप है कि मुआवजे से संबंधित मामला लंबित होने के बावजूद खेत में निर्माण कार्य कराया गया। उन्होंने इसे हाईकोर्ट के आदेश के विपरीत बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User