हाईकोर्ट सुनवाई से पहले बुलडोजर एक्शन:सरकारी जमीन से 26 मकान हटाने की तैयारी, 300 पुलिसकर्मी तैनात; कई परिवार खुद घर तोड़ रहे

Oct 04, 2026 - 13:10
0
हाईकोर्ट सुनवाई से पहले बुलडोजर एक्शन:सरकारी जमीन से 26 मकान हटाने की तैयारी, 300 पुलिसकर्मी तैनात; कई परिवार खुद घर तोड़ रहे
गोंडा के तरबगंज तहसील क्षेत्र के नगवा और जमुआ गांव में खलिहान और खाद गड्ढे की सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को प्रशासन की कार्रवाई शुरू होनी है। बुलडोजर एक्शन को देखते हुए मौके पर 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम को भी मौके पर रखा गया है। कार्रवाई शुरू होने से पहले रविवार सुबह 11 बजे से कई परिवार खुद अपने मकान तोड़कर सरकारी जमीन खाली करने में जुट गए। दोनों गांवों में कुल 26 मकान खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन पर बने होने की बात सामने आई है। कई परिवार अपना सामान घरों से निकाल चुके हैं, जबकि कुछ लोग अभी भी सामान खाली कर रहे हैं। जिन परिवारों के पास रहने के लिए दूसरी जगह नहीं है, वे कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते हुए रोते नजर आए। कई साल से तहसील में चल रहा था मामला सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला कई वर्षों से तरबगंज तहसील में चल रहा था। तहसील प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार संबंधित परिवारों को नोटिस दिए गए थे। प्रशासन का कहना है कि नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। हाईकोर्ट में याचिका के बाद बढ़ी कार्रवाई नगवा गांव निवासी पराग दत्त मिश्रा ने मामले को लेकर लखनऊ हाईकोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को 5 अक्टूबर को शपथ पत्र के साथ तलब किया है। सुनवाई से पहले ही रविवार को सरकारी जमीन खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। घर टूटने से बेघर हुए परिवार कार्रवाई से पहले कई परिवारों ने अपने घरों से सामान बाहर निकाल लिया। कुछ लोग खुद ही मकान तोड़ रहे हैं। परिवारों का कहना है कि उनके पास रहने के लिए दूसरी जमीन नहीं है। घर टूटने के बाद उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। कई लोग प्रशासन से कार्रवाई रोकने की मांग करते हुए भावुक नजर आए। 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला, महिला थाना प्रभारी अनीता यादव, वजीरगंज थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User