हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत:बदायूं में कबाड़ बीनते समय हुआ हादसा, परिजन शव लेकर गांव लौटे

Oct 04, 2026 - 16:40
0
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत:बदायूं में कबाड़ बीनते समय हुआ हादसा, परिजन शव लेकर गांव लौटे
बदायूं में सैदपुर डिग्री कॉलेज के पास एक एमआरएफ सेंटर में रविवार सुबह 18 साल के युवक की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक कूड़े के ढेर पर चढ़कर कबाड़ बीन रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया और झुलस गया। मृतक की पहचान संभल जिले के लोकेन्द्र सराय निवासी नदीम (18) के रूप में हुई है। वह कबाड़ बीनकर गुजारा करता था। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी सैदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। नदीम के भाई सलमान ने उसकी पहचान की। परिजन पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव को अपने पैतृक गांव संभल ले गए। वजीरगंज इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक इस हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User