हापुड़ में बोरिंग से PNG पाइपलाइन फटी:गैस रिसाव देख भागे लोग, दमकल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
हापुड़ में दिल्ली रोड पर गुरुवार को डोमिनोज रेस्टोरेंट के पास सबमर्सिबल बोरिंग के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे गैस का रिसाव शुरू हो गया और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गैस की गंध फैलने के बाद स्थानीय लोग डर गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और गैस एजेंसी की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने तुरंत स्थिति को संभाला और गैस रिसाव पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दरअसल, यह घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे डोमिनोज रेस्टोरेंट के पास हुई। यहां समरसेबल लगाने के लिए बोरिंग की जा रही थी, तभी जमीन के नीचे से गुजर रही पाइपलाइन टूट गई। व्यापारी नेता अमन गुप्ता ने इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते लीकेज पर काबू पा लिया गया। सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि टीमों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)