हापुड़ के चार तैराक एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप में:बेंगलुरु में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, 6 दिन चलेगी प्रतियोगिता

Oct 05, 2026 - 08:55
0
हापुड़ के चार तैराक एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप में:बेंगलुरु में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, 6 दिन चलेगी प्रतियोगिता
हापुड़ जिले के चार मास्टर तैराक बेंगलुरु में हो रही दूसरी एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 6 दिन चलेगी। ये खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग में फ्री स्टाइल और बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। ये प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक चलेगी। हापुड़ जिला तैराकी संघ के सचिव रामानंद राय 50 से 54 आयु वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में भाग लेंगे। बैनर्जी भारती 55 से 59 आयु वर्ग की फ्री स्टाइल स्पर्धा में उतरेंगी। एसआरएस इंटर कॉलेज बछलोता के प्रधानाचार्य राजकुमार 60 से 64 आयु वर्ग की बैक स्ट्रोक स्पर्धा में शामिल होंगे। साईं सर्टिफाइड कोच विशाल भारती 30 से 34 आयु वर्ग में 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में अपना दम दिखाएंगे। रामानंद राय और विशाल भारती बेंगलुरु पहुंच गए हैं, जबकि राजकुमार और बैनर्जी भारती सोमवार को रवाना होंगे। हापुड़ जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश और जिला खेल अधिकारी अरुणा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User