हापुड़ के सत्संग में आत्मिक शांति का संदेश:महावीर दल में संकीर्तन और सत्संग, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

Oct 12, 2026 - 13:23
0
हापुड़ के सत्संग में आत्मिक शांति का संदेश:महावीर दल में संकीर्तन और सत्संग, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
हापुड़ के चंडी रोड स्थित महावीर दल में बालाजी महाराज मेहंदीपुर वालों का संकीर्तन और सत्संग श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम संत गुरुदेव सुशांत तोमर के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन का आनंद लिया। गुरुदेव सुशांत तोमर ने कहा कि सदगुरु से आशीर्वाद मांगने से पहले मन को श्रद्धा, सेवा और समर्पण से भरना चाहिए। जब सदगुरु हृदय से प्रसन्न होते हैं, तो उनका आशीर्वाद स्वतः प्राप्त हो जाता है। उनके प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आत्मिक शांति का संदेश दिया। आयोजन समिति के शलभ सिंघल ने बताया कि गुरुदेव के प्रवचनों और भजनों ने भक्तों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी महाराज के दर्शन किए और गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User