हापुड़ में चेकिंग के दौरान अवैध-चाकू के साथ युवक गिरफ्तार:दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर पकड़ा गया, पहले से तीन मुकदमे दर्ज

Oct 12, 2026 - 18:21
0
हापुड़ में चेकिंग के दौरान अवैध-चाकू के साथ युवक गिरफ्तार:दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर पकड़ा गया, पहले से तीन मुकदमे दर्ज
हापुड़ नगर पुलिस ने दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान सागर पुत्र नानकचन्द, कन्हैयापुरा (हापुड़ नगर) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें चाकू बरामद हुआ। सागर पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हापुड़ नगर थाने में 2025 के दो मामले (मुकदमा संख्या 603/2025, धारा 303(2), 317(2) और मुकदमा संख्या 604/2025, आर्म्स एक्ट 4/25) हैं। हापुड़ देहात थाने में भी एक मामला (मुकदमा संख्या 302/2025, धारा 115(2), 117(2), 351(3), 352) दर्ज है। उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल पवन कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ हापुड़ नगर थाने में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User