हापुड़ में दो युवकों को कमरे में बंद कर पीटा:मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद 6 पर केस
हापुड़ थाना बाबूगढ़ इलाके के कुचेसर चौपला पर दो युवकों को कमरे में बंद कर पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित के भाई भरत ने पुलिस को बताया कि बुधवार करीब 11 बजे छह युवक उसके भाई पौरस और उसके दोस्त नवनीत को एक कमरे में बंद कर ले गए थे। आरोप है कि वहां दोनों के साथ मारपीट की गई। किसी ने घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर फैल गया। आरोपियों से मारपीट का कारण पूछा भरत के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर उसने आरोपियों से मारपीट का कारण पूछा। आरोप है कि आरोपियों ने शाम 6 बजे उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने बाबूगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भरत की शिकायत पर वंश त्यागी (सिखेड़ा), अनिक गिल, तनिश गिल (चोपला), उचित चौधरी, विचित चौधरी (रसूलपुर) और शिवम यादव (नया बांस) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज पुलिस वायरल वीडियो और आरोपों की जांच कर रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)