हापुड़ में एक करोड़ से ज्यादा की पुरानी करेंसी मिली:गाजियाबाद का युवक हिरासत में, 500 और 1000 के नोटों की जांच शुरू

Oct 07, 2026 - 22:24
0
हापुड़ में एक करोड़ से ज्यादा की पुरानी करेंसी मिली:गाजियाबाद का युवक हिरासत में, 500 और 1000 के नोटों की जांच शुरू
हापुड़ में देहात कोतवाली पुलिस ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की पुरानी भारतीय करेंसी पकड़ी है। इसमें 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट शामिल हैं, जो नोटबंदी के बाद चलन से बाहर हो चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में गाजियाबाद के रहने वाले देवेंद्र को पकड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में ये नोट उसके पास कहां से आए और वह इनका क्या करने वाला था। देहात कोतवाली पुलिस ने जब्त करेंसी को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ-साथ पुराने नोटों से जुड़े संभावित नेटवर्क और लेनदेन की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन नोटों का असली मालिक कौन है और इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ है या नहीं। पुलिस इस मामले में लगातार काम कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User