हापुड़ में कूड़ा डालने गई महिला की ट्रेन से मौत:देवनंदिनी हॉस्पिटल के पास गढ़ फाटक पर हुआ हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की
हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार को करीब 30 साल की एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना देवनंदिनी हॉस्पिटल के पास गढ़ फाटक के नजदीक हुई। मृतका की पहचान अंजू पत्नी रोहित के रूप में हुई है। बताया गया कि अंजू रोज की तरह मंगलवार को भी घर का कूड़ा डालने गढ़ फाटक के पास गई थी। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस शव का पंचनामा कर अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)