हापुड़ में पुलिस पर अभद्रता का आरोप, एबीवीपी का प्रदर्शन:चेकिंग के दौरान कार्यकर्ताओं का चालान काटने पर विवाद, गाली-गलौज का आरोप

Oct 18, 2026 - 15:38
0
हापुड़ में पुलिस पर अभद्रता का आरोप, एबीवीपी का प्रदर्शन:चेकिंग के दौरान कार्यकर्ताओं का चालान काटने पर विवाद, गाली-गलौज का आरोप
हापुड़ में अतरपुरा चौराहा पर रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेकिंग के दौरान पुलिस पर अभद्रता, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। पढ़िए पूरा मामला एबीवीपी के संगठन मंत्री वरुण राणा ने बताया कि शनिवार को बैठक के बाद शाम 4 बजे दो कार्यकर्ता बाइक से घर जा रहे थे। अतरपुरा चौराहा पर पुलिस ने उनकी बाइक का चालान काटा। वरुण राणा के अनुसार, चालान के दौरान कार्यकर्ताओं ने चाबी मांगी तो पुलिसकर्मियों ने अभद्रता और गाली-गलौज की। समझाने गए राणा के साथ भी धक्का-मुक्की का आरोप है। कार्यकर्ताओं को बेवजह हवालात में बंद करने का भी दावा किया गया। वहीं नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में वरुण राणा और अंजली शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User