हापुड़ में वन्य जीव सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम:पुष्पावती पूठ के गुरुकुल में ग्रामीणों को संरक्षण का संदेश दिया
हापुड़। पुष्पावती पूठ गांव में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को गुरुकुल महाविद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। वन विभाग ने ग्रामीणों को वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के लिए जागरूक किया। डीएफओ गौतम कुमार ने बताया कि वन्य जीव प्रकृति के संतुलन के लिए जरूरी हैं। उनके संरक्षण में आम लोगों की भागीदारी अहम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वन्य जीव दिखने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं, तुरंत वन विभाग को बताएं। डीएफओ ने बताया कि इस सप्ताह का मकसद लोगों को वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील बनाना है। कार्यक्रम में आसपास साफ-सफाई और पर्यावरण बचाने में सहयोग की अपील हुई। वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों से जुड़ी सावधानियां बताईं। डीएफओ गौतम कुमार, वन क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, समाजसेवक भारतभूषण गर्ग, प्रधानाचार्य दिनेश, गंगा सेवक महेश केवट, कोषाध्यक्ष महेश, मास्टर जयवीर सिंह अमरोही समेत वन विभाग की टीम और ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)