हाथरस जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट को काम से रोका:उम्र के गलत प्रमाण पत्र की शिकायत पर कार्यवाही, मरीज परेशान
हाथरस जिला अस्पताल में एक सप्ताह बाद रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने आज शनिवार को काम शुरू किया। दोपहर 12 बजे अधिकारियों ने उन्हें काम रोकने का मौखिक आदेश दे दिया, जिसके बाद डॉ. गुप्ता ने अल्ट्रासाउंड बंद कर बीच में ही काम छोड़ दिया। ऐसे में कई मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए और उन्हें लौटना पड़ा। मरीज रवि और धीरज ने बताया कि वे कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा। कुछ अन्य मरीजों का भी यही कहना था कि वह कहीं दिन से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनके अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे। डॉ. गुप्ता पर करीब दो साल पहले उम्र का गलत प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगा था। मेडिकल काउंसिल ने उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की है। इसी आधार पर स्वास्थ्य निदेशालय ने उनसे जवाब मांगा था।
लखनऊ में अपना जवाब देकर लौटे थे डॉक्टर डॉ. गुप्ता लखनऊ में जवाब देने गए थे, जिससे 7 दिन से वे अस्पताल नहीं आ रहे थे। उन्होंने लखनऊ जाकर भी अपना जवाब दाखिल कर दिया था। बताते हैं किसके बाद डॉक्टर गुप्ता ने आज शनिवार को यहां आकर काम करना शुरू कर दिया लेकिन दोपहर 12:00 बजे अधिकारियों का उन पर फोन आ गया कि वह काम ना करें। इस पर उन्होंने बीच में ही काम छोड़ दिया। अंदेशा है कि डॉ. गुप्ता के खिलाफ शासन ने कोई एक्शन लिया है या फिर जांच पूरी होने तक उन्हें कार्य से मुक्त रखने के आदेश हुए हैं। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के काम न करने पर मेडिकोलीगल मामलों पर भी इसका असर है। एक्स-रे और सीटी स्कैन के मामले अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)