हाथरस में अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर:62 साल के बुजुर्ग की मौत; 22 दिन की नातिन समेत परिवार के 5 घायल
हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव खिटोली के पास सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 62 वर्षीय पूरन सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों में उनकी 22 दिन की नातिन भी शामिल है। बेटे की ससुराल में शोक कार्यक्रम में जा रहा था परिवार पूरन सिंह सादाबाद क्षेत्र के गांव आतुर्रा बिसावर के रहने वाले थे। वह परिवार के साथ अपने बेटे सूरज की ससुराल कोडियागंज में आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान खिटोली के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने पूरन सिंह को मृत घोषित किया सीएचसी में डॉक्टरों ने पूरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिवार के अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पूरन सिंह के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)