हिस्ट्रीशीटर बनते ही रजत चौधरी से मिले अखिलेश यादव:बोले- सरकार बनते ही खत्म होगा केस, गोरखपुर के दूसरे छात्रनेता का भी छलका दर्द

Oct 05, 2026 - 17:09
0
हिस्ट्रीशीटर बनते ही रजत चौधरी से मिले अखिलेश यादव:बोले- सरकार बनते ही खत्म होगा केस, गोरखपुर के दूसरे छात्रनेता का भी छलका दर्द
गोरखपुर में पुलिस ने हाल ही में रजत चौधरी की हिस्ट्रीशीट खोली थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर उनसे मुलाकात की। शाबाशी देते हुए बोले- सरकार बनते ही, केस खत्म हो जाएगा। इसके बाद अब छात्रनेता सतीश प्रजापति का भी दर्द छलका है। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की है। जिसमें फर्जी FIR कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। ठीक इसी तरह का वीडियो रजत चौधरी ने भी पोस्ट की थी, जिसके बाद सपा मुखिया ने उनसे मुलाकात की। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा रजत को मिले समर्थन के बाद छात्र नेता सतीश प्रजापति ने भी एक भावुक पोस्ट कर अपनी दुःख जाहिर की। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी के अंदर छात्रों की जो भी परेशानी रहती है, उसके लिए आवाज उठाता हूं, इसमें मेरी गलती क्या है। मेरे ऊपर फर्जी FIR कर दिया गया, मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सतीश कहना है कि मैं गरीब परिवार से आता हूं इसलिए ऐसी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने अंत में कहा कि कुछ भी हो जाए अंत तक लड़ाई लड़ता रहूंगा। 22 सितंबर को दो छात्र गुटों में हुई थी झड़प बता दें कि 22 सितंबर को DDU में दो छात्र गुटों में झड़प हो गई थी। जिसमें ABVP के कार्यकर्ता ने सतीश प्रजापति पर जान से मारने की धमकी देने और छिनैती का आरोप लगाया था। जिसके बाद कैंट थाने में FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 14 दिन रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अपील की थी। हालांकि यह अपील खारिज कर दी गई थी। बाद में 25 सितंबर को सतीश जेल से झूट गए। अब रजत चौधरी का हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद सतीश के मन में भी कहीं न कहीं डर है कि उनकी हिस्ट्रीशीट भी न खुल जाए। जानिए क्या था रजत चौधरी का पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बरगदवा के विकास नगर जप्ती टोला के रहने वाले पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी के बेटे रजत चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था। जिसके बाद वर्तमान पार्षद और भाजपा नेता बृजेश सिंह और रजत के बीच कमेंट और फोन के माध्यम से नोकझोंक शुरू हुई। जिसके बाद बृजेश सिंह ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रजत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके वार्ड का वीडियो डालकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा था कि रजत ने सीएम ग्रिड सड़क योजना के तहत बनाई गई निर्माणाधीन सड़क पर हुए जलजमाव का वीडियो बनाया और उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस तरह के वीडियो से जनता में गलत मैसेज गया। '2 थप्पड़ में सूता देंगे जमीन पर' बोलने पर भड़कें बृजेश बृजेश सिंह मुताबिक वीडियो उनके संज्ञान में आया तो रजत के पोस्ट पर उन्होंने कर लिखा- ‘सड़क का काम चल रहा है सड़क बनने के बाद जलभराव नहीं होगा..…’ लेकिन रजत अपनी ही बात पर अड़ा रहा। बात तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गई। बृजेश का कहना है कि उसने कमेंट मुझे कहा कि '2 थप्पड़ में सूता देंगे जमीन पर'। इस कमेंट के बाद मोबाइल पर भी नोकझोंक हुई थी। मामले में11 सितंबर को बृजेश सिंह के तहरीर के आधार पर पुलिस ने रजत चौधरी के ऊपर FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि 15 सितंबर को उसकी रिहाई भी हो गई थी। जेल से छूटने के बाद पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट जेल से छूटने के बाद गोरखनाथ पुलिस ने रजत चौधरी और सुरेंद्र निषाद को भी दुराचारी घोषित करते हुए दोनों की हिस्ट्रीशीट खोली। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रजत के खिलाफ 7, सुरेंद्र पर 10 मुकदमे पुलिस के अनुसार रजत चौधरी के खिलाफ कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सुरेंद्र निषाद के खिलाफ अब तक 10 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस ने उन्हें हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में रखा है। रजत चौधरी वार्ड नंबर 53 लच्छीपुर जप्ती टोला के विकास नगर का रहने वाला है। वह पूर्व पार्षद का बेटा है। वहीं सुरेंद्र निषाद गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नया गांव का निवासी है। अखिलेश यादव ने लखनऊ में की मुलाकात जेल से छूटने के बाद अखिलेश यादव ने रजत चौधरी से लखनऊ बुलाकर मुलाकात की। रजत के मुताबिक उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी गई। सोमवार को एक पोस्ट के जरिए रजत ने बताया कि अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार बनते ही केस खत्म करवा दिया जाएगा। ये लड़का डरने वाला नहीं है- अखिलेश यादव बता दें कि एक अक्टूबर को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने रजत चौधरी पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि ये लड़का डरने वाला नहीं है। उन्होंने उसकी एक वीडियो भी मीडिया को दिखाई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User