हमीरपुर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मना:देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह हुए कन्या भोज और भंडारे
हमीरपुर शहर में रामनवमी का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। किसी ने माता को चुनरी चढ़ाई तो किसी ने मंदिर में ध्वजा अर्पित कर मन्नत मांगी। गौरा देवी, चौरा देवी और शीतला माता मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्त जवारे लेकर पहुंचे। रामनवमी पर शहर में जगह-जगह कन्या भोज और भंडारों का आयोजन हुआ। कन्याओं के पैर धोकर, उन्हें टीका लगाकर भेंट दी गई। देवी पंडालों में भी कन्याओं को भोजन कराकर प्रसाद बांटा गया। दिनभर मंदिरों और देवी पंडालों में धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय नजर आया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)