हनुमान जी का पराक्रम देख गूंजे जयकारे:भोजूबीर रामलीला में दर्शकों की आंखें हुईं नम, समुद्र लांघने का प्रसंग भी दिखाया गया

Oct 15, 2026 - 11:10
0
हनुमान जी का पराक्रम देख गूंजे जयकारे:भोजूबीर रामलीला में दर्शकों की आंखें हुईं नम, समुद्र लांघने का प्रसंग भी दिखाया गया
वाराणसी के नारायणपुर वार्ड 31 स्थित भोजूबीर क्षेत्र में आयोजित रामलीला में बुधवार रात हनुमान जी के पराक्रम और भक्ति के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला की शुरुआत शरद ऋतु के सुंदर चित्रण से हुई। इसके बाद हनुमान जी के समुद्र पार कर लंका पहुंचने के साहसिक प्रसंग का मंचन किया गया। हनुमान जी का पराक्रम देखकर पूरा पंडाल 'जय बजरंगबली' के जयकारों से गूंज उठा। लीला के अंतिम चरण में अशोक वाटिका में माता सीता और हनुमान जी के संवाद का दृश्य दिखाया गया। जानकी मिलन के इस भावुक प्रसंग ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। रामलीला देखने के लिए मौजूद लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया। आयोजन के दौरान पूरे पंडाल में भक्ति का माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User