हरदोई में बस की टक्कर से महिला की मौत:पति की हालत गंभीर, बहनोई के घर नामकरण की दावत में जा रही थी
हरदोई की लोनार कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बहनोई के घर नामकरण संस्कार की दावत में शामिल होने आ रही एक महिला की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। इस भीषण हादसे में मृतका के पति को भी हल्की चोटें आई हैं। महिला की मौत मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में रविवार की देर शाम करीब 7 बजे बजे हुई। सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर के पास की है। फर्रुखाबाद जिले के हरिहरपुर थाना राजेपुर निवासी राकेश सिंह अपनी पत्नी अनीता सिंह (28) के साथ बाइक पर सवार होकर हरदोई के सरैंया गांव आ रहे थे। सरैंया निवासी उनके साढ़ू शेखर के घर बेटे का नामकरण संस्कार था, जिसमें शामिल होने के लिए राकेश पत्नी के साथ निकले थे। रास्ते में लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से जान गई टक्कर इतनी भयानक थी कि अनीता सिंह बाइक से नीचे गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल अनीता को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में मृतका के पति राकेश को मामूली चोटें आईं। अनीता की अचानक हुई इस मौत से उनके पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक रोती-बिलखती बेटी छोड़ गई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)