हरदोई में खाना खाते समय गिरी घर की दीवार:मलबे में दबकर महिला की मौत, परिजनों मे बाहर निकाला
हरदोई में घर के अंदर बैठकर भोजन कर रही एक बुजुर्ग महिला अचानक भरभराकर गिरी दीवार के मलबे में दब गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने रविवार की शाम करीब 6 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार की दोपहर 2 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामला बघौली थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव का है। जानकारी के अनुसार, ककरहिया गांव निवासी बाबू सिंह की पत्नी रामकुमारी (75) रविवार की दोपहर बाद अपने घर के भीतर शांत माहौल में बैठकर खाना खा रही थीं। घर की पुरानी दीवार अचानक से जर्जर होकर ढह गई। दीवार के मलबे के नीचे महिला के दबने से परिवार और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। धड़ाम की आवाज सुनकर घर के सदस्य और पड़ोसी तुरंत मौके की तरफ दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर रामकुमारी को बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत की पुष्टि हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। कोतवाली देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं, इस दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग की टीम को भी सक्रिय किया गया है। ताकि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता व मुआवजा प्रदान किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)