हरदोई में पत्नी बोली- पति अश्लील वीडियो भेजता है:दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध, विरोध करने पर घर से निकाला

Oct 09, 2026 - 09:59
0
हरदोई में पत्नी बोली- पति अश्लील वीडियो भेजता है:दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध, विरोध करने पर घर से निकाला
हरदोई जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली शहर क्षेत्र के नुमाइशपुरवा की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है और उसके किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके वीडियो वह मोबाइल पर भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इस संबंध में गुरुवार की रात 7:37 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका निकाह 19 अप्रैल 2015 को कानपुर के सुजातगंज निवासी महमूद आलम के साथ हुआ था। निकाह के बाद उनके दो बच्चे (एक 10 वर्ष का पुत्र और 5 वर्ष की पुत्री) हुए। आरोप है कि पति के चरित्र ठीक न होने और दूसरी महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप लगाया कि विपक्षी पति महमूद आलम, जेठ फखरे आलम, जेठानी शबाना बेगम, ननद कैसर और ननदोई रईस अहमद ने मिलकर उसे लगातार प्रताड़ित किया। आरोपियों ने मायके से 50 हजार रुपये की नकदी लाने की मांग की और मांग पूरी न होने पर उसका सारा स्त्री धन छीनकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। हद तो तब हो गई जब मायके में रह रही पीड़िता को अकेला पाकर आरोपी घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। मोहल्ले वालों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User