हसनपुर में मनाई कांशीराम की पुण्यतिथि:सपा नेताओं ने अर्पित पुष्प कर श्रद्धांजलि दी, सरकार पर साधा निशाना

Oct 09, 2026 - 19:24
0
हसनपुर में मनाई कांशीराम की पुण्यतिथि:सपा नेताओं ने अर्पित पुष्प कर श्रद्धांजलि दी, सरकार पर साधा निशाना
हसनपुर में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक न्याय के विचारों को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती और कांठ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान नेताओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर रखे जाने की चर्चाओं पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सपा विधायक कमाल अख्तर ने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी जीवित व्यक्ति के नाम पर इस तरह किसी बड़ी परियोजना का नाम रखे जाने के बारे में नहीं सुना। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी मर्जी से निर्णय ले सकती है और उसने अपना काम किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User