हथेही में क्षेमकली देवी मंदिर में भंडारा:सामाजिक एकता, सहयोग और सद्भाव की भावना को बढ़ाना देना उद्देश्य
कानपुर के घघाटमपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत हथेही स्थित मां क्षेमकली देवी मंदिर में ‘नौ देवी नौ दिन नौ भंडारा’ अभियान के अंतर्गत भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने मां भगवती के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार द्विवेदी, विनोद पाण्डेय, ग्राम प्रधान लाला अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य बबोल नागर, पूर्व प्रधान उदय नारायण सचान और ज्ञानेंद्र साहू समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना बढ़ाते हैं। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और एकता को बढ़ावा देते हैं। अंत में मां क्षेमकली देवी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)