हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा:21 साल पुराने मामले में कोर्ट ने 30 अक्टूबर को पेश होने के आदेश दिए

Oct 12, 2026 - 07:19
0
हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा:21 साल पुराने मामले में कोर्ट ने 30 अक्टूबर को पेश होने के आदेश दिए
फर्रुखाबाद में माफिया अनुपम दुबे के चाचा-चाची की 21 साल पहले हुई हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों के घर मैनपुरी पुलिस ने रविवार को कुर्की नोटिस चस्पा किया। कोर्ट ने इन आरोपियों को 30 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है। मोहम्मदाबाद के सहसापुर गांव निवासी कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा दुबे की 6 अगस्त 2005 को गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले में कौशल किशोर के भतीजे, मथुरा जेल में बंद माफिया अनुपम दुबे समेत छह लोगों पर केस दर्ज हुआ था। कोर्ट के आदेश पर 2025 में दोबारा जांच शुरू हुई, चार आरोपी अब भी फरार हैं। मैनपुरी के बेवर थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 2005 के हत्या और जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित सरोज शर्मा, नरेंद्र उर्फ कल्लू और बाबी जाटव क्रिश्चियन उर्फ अजय कुमार हैं। कोर्ट में पेश न होने पर इन्हें फरार घोषित कर वारंट जारी हुए थे, जिसके बाद धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस चस्पा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User