इज्जतनगर थाना 2-3 फीट पानी में डूबा, VIDEO:40 घंटे की लगातार बारिश से मुंशी-कंप्यूटर रूम तक पहुंचा पानी
बरेली में 40 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं को भी प्रभावित कर दिया है। आईवीआरआई रोड स्थित इज्जतनगर थाना बारिश के पानी में डूब गया। थाने के अंदर करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। हालात ऐसे हैं कि पुलिसकर्मियों को थाने में आने-जाने, बैठने और काम करने में परेशानी हो रही है। थाने का परिसर पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गया है। मुंशी और कंप्यूटर रूम तक पहुंचा पानी
बारिश का पानी थाने के अंदर बने मुंशी रूम और कंप्यूटर रूम तक पहुंच गया। पानी बढ़ने के बाद जरूरी फाइल और सामान को सुरक्षित जगह पर हटाया गया। थाने के भीतर पुलिसकर्मियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे रोजमर्रा का काम भी प्रभावित हुआ है। थाने में आने-जाने में परेशानी
इज्जतनगर थाने का मुख्य परिसर पानी से भरा होने के कारण पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने में परेशानी हो रही है। फरियाद लेकर आने वाले लोगों के लिए भी थाने तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। लगातार बारिश के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। शहर के कई इलाकों में जलभराव
बरेली में लगातार बारिश से कई पॉश कॉलोनियों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई जगह सड़कों पर पानी भरने के साथ घरों और प्रतिष्ठानों में भी पानी पहुंच गया है। बारिश के कारण लोगों को जरूरी काम से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। 27 सितंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 सितंबर को भी बरेली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश के बीच पहले से जलभराव वाले इलाकों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। 40 घंटे से जारी बारिश ने शहर में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)