इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेताओं का सम्मान:अंतरराष्ट्रीय कराटे पदक विजेताओं को डीआईजी ने पहनाया मेडल

Oct 13, 2026 - 08:54
0
इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेताओं का सम्मान:अंतरराष्ट्रीय कराटे पदक विजेताओं को डीआईजी ने पहनाया मेडल
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आयोजित इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे वादों इंटरनेशनल कराटे टीम के खिलाड़ियों को बरेली में सम्मानित किया गया। बरेली परिक्षेत्र के DIG अजय साहनी ने विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें मेडल पहनाए और हौसला बढ़ाया। पदक विजेताओं में संभल के चंदौसी के खिलाड़ी और बरेली के बहेड़ी निवासी प्रत्यांश सिरोही शामिल हैं। DIG साहनी ने खिलाड़ियों के खेल और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर खिलाड़ी पूरे प्रदेश का मान बढ़ाते हैं। वादों इंटरनेशनल के यूपी-उत्तराखंड चीफ दीपक कुमार ने बताया कि कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User