इंजन स्टार्ट करते वक्त साड़ी फंसने से महिला की मौत:बदायूं में पशुओं का चारा काटने के दौरान हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Oct 17, 2026 - 12:54
0
इंजन स्टार्ट करते वक्त साड़ी फंसने से महिला की मौत:बदायूं में पशुओं का चारा काटने के दौरान हादसा, परिवार में मचा कोहराम
बदायूं के जुनावई थाना क्षेत्र के सिमरई गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक महिला की इंजन में साड़ी फंसने से मौत हो गई। यह हादसा पशुओं का चारा काटने के लिए इंजन स्टार्ट करते समय हुआ। नीरू (26 वर्ष), पत्नी हरिओम, इंजन चालू कर रही थीं। जैसे ही वह पीछे हटीं, उनकी साड़ी अचानक इंजन में फंस गई। इससे नीरू बुरी तरह घायल हो गईं। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल नीरू को तुरंत जुनावई के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User