इस बार छह दिन मनेगा दीपोत्सव, 8 नवंबर को दीपावली:धनतेरस से शुरू होंगे पर्व, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 को भाईदूज

Oct 17, 2026 - 10:27
0
इस बार छह दिन मनेगा दीपोत्सव, 8 नवंबर को दीपावली:धनतेरस से शुरू होंगे पर्व, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 को भाईदूज
लखनऊ। इस बार तिथियों में बदलाव के कारण दीपोत्सव छह दिन तक मनाया जाएगा। पर्वों की शुरुआत 6 नवंबर को धनतेरस से होगी। 7 नवंबर को रूप चतुर्दशी, 8 नवंबर को दीपावली, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाईदूज मनाई जाएगी। पंचांग की गणना के बाद शहर के ज्योतिषाचार्यों ने पर्वों की तिथियां और पूजा के मुहूर्त बताए हैं। ज्योतिषाचार्य शिव गुरु के अनुसार, 8 नवंबर को अमावस्या, प्रदोष काल और स्थिर लग्न का संयोग बन रहा है। अमावस्या 8 नवंबर को सुबह 11:28 बजे शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। ऐसे में 8 नवंबर को दीपावली मनाना शास्त्र सम्मत माना गया है। इस रात निशीथ काल का भी संयोग रहेगा। 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ समय शाम 5:54 से 7:50 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 6:02 से रात 8:34 बजे तक रहेगा। इस दौरान वृषभ लग्न का संयोग बनेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस समय मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। विशेष साधना करने वालों के लिए निशीथ काल रात 11:39 से 12:31 बजे तक रहेगा। 9 नवंबर को दोपहर तक अमावस्या, 10 को गोवर्धन पूजा पं. अवधेश मिश्र के अनुसार, 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक अमावस्या रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन सिद्ध योग का संयोग भी रहेगा। धनतेरस पर खरीदारी, 11 नवंबर को भाईदूज 6 नवंबर को धनतेरस पर हस्त नक्षत्र और शुक्र प्रदोष का संयोग रहेगा। इस दिन सोना-चांदी, वाहन, बर्तन और अन्य सामान खरीदना शुभ माना जाता है। 7 नवंबर को रूप चतुर्दशी पर हनुमानजी की पूजा और संकट निवारण के अनुष्ठान किए जा सकेंगे। 11 नवंबर को द्वितीया तिथि दोपहर 3:53 बजे तक रहेगी। इसी दिन भाईदूज के साथ चित्रगुप्त पूजन भी किया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस बार हस्त, चित्रा, स्वाति और विशाखा नक्षत्रों के संयोग पर्वों को खास बनाएंगे। श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ और अनुष्ठान के लिए पंचांग के अनुसार तिथि और मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User