इटावा के आचार्य शास्त्री को राष्ट्रीय स्तर पर अशोका अवॉर्ड

Oct 06, 2026 - 05:52
0
इटावा के आचार्य शास्त्री को राष्ट्रीय स्तर पर अशोका अवॉर्ड
इटावा ज्योतिष अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए इटावा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य रामप्रसाद शास्त्री को राष्ट्रीय स्तर पर अशोका अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित समारोह में आचार्य शास्त्री को दुपट्टा पहना स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शास्त्री ने ज्योतिष के क्षेत्र में ग्रहों के कारण होने वाली मारकेश संबंधी हानि, उसके निवारण के उपायों को लेकर विशेष अनुसंधान किया है। उनके इसी अनुसंधान कार्य को देख उन्हें राष्ट्रस्तर पर सम्मान के लिए चयनित किया गया। इटावा जैसे छोटे शहर से निकलकर ज्योतिष अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रस्तर पर पहचान बनाने वाले शास्त्री को मिले इस सम्मान से क्षेत्रवासियों में भी खुशी है। इसे इटावा के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User