इटावा में लकड़बग्घा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:बच्चों को वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी, अंधविश्वास दूर करने पर दिया जोर

Oct 06, 2026 - 16:51
0
इटावा में लकड़बग्घा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:बच्चों को वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी, अंधविश्वास दूर करने पर दिया जोर
इटावा के वन्य प्राणी सप्ताह के तहत सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (स्कॉन) की ओर से इटावा के विभिन्न विद्यालयों में लकड़बग्घा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले धारीदार लकड़बग्घे (स्ट्राइप्ड हाइना) के संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को लकड़बग्घे की उपयोगिता और मानव-वन्यजीव टकराव से बचाव की जानकारी दी। बताया गया कि स्थानीय भाषा में ‘चरखा’ कहे जाने वाले इस जीव को लेकर समाज में कई भ्रांतियां और अंधविश्वास हैं। इसके चलते कई बार लोग इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। स्कॉन के महासचिव डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि धारीदार लकड़बग्घा जंगल का प्राकृतिक सफाईकर्मी है और मृत जीवों को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस वन्यजीव की संख्या में कमी चिंता का विषय है। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षकों और छात्रों ने वन्यजीवों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User