इटावा में पुलिस और व्यापारियों की बैठक:डीआईजी बोले- व्यापारियों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता

Oct 10, 2026 - 08:00
0
इटावा में पुलिस और व्यापारियों की बैठक:डीआईजी बोले- व्यापारियों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता
इटावा में पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी रेंज यमुना प्रसाद की अध्यक्षता में प्रमुख व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कानून-व्यवस्था, व्यापारिक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। डीआईजी यमुना प्रसाद ने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी बबिता सिंह, एसपी ग्रामीण श्री चन्द्र और सभी सर्किल अधिकारी मौजूद रहे। व्यापारियों की ओर से उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, संरक्षक तरनपाल सिंह, जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, महिला व्यापार मंडल की महामंत्री ममता दुबे और उद्योग मंच के अध्यक्ष राहुल दीक्षित सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में व्यापारिक समस्याओं के समाधान और पुलिस-व्यापारी समन्वय बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User