इटावा में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, चोरी की अपाचे बाइक और तमंचा बरामद
इटावा में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार रात करीब 12 बजे दतावली नहर के पास मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश उर्फ चिन्ना पुत्र विनोद उर्फ भिण्डा निवासी कोकपुरा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस दतावली नहर के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी लाखापुर कटरा गांव की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह कथित तौर पर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मोटरसाइकिल सवार के दाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम दतावली नहर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल 14 मई 2026 को पीजीआई सैफई से चोरी की थी। इस मामले में थाना सैफई में मुकदमा संख्या 92/2026 दर्ज है। अब बरामद मोटरसाइकिल और अन्य सामान के संबंध में आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, आकाश उर्फ चिन्ना फ्रेंड्स कॉलोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। विभिन्न मामलों में कुल 12 मुकदमे दर्ज उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या HS-17B है। उसके खिलाफ लूट, चोरी का सामान रखने, गैंगस्टर एक्ट और अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न मामलों में कुल 12 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। ये मामले बलरई, फ्रेंड्स कॉलोनी, इकदिल, वैदपुरा, सिविल लाइन और सैफई थानों से संबंधित हैं। इस कार्रवाई में फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)