जालौन में इनर व्हील क्लब का अधिष्ठान समारोह:रजनी सिंह ने अध्यक्ष और अनीता चतुर्वेदी ने सचिव का पदभार संभाला
जालौन के उरई में इनर व्हील क्लब स्वर्णिम उरई की नई कार्यकारिणी का अधिष्ठान एवं पदभार ग्रहण समारोह नवोदय सरोवर होटल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन और प्रार्थना से हुआ। नई कार्यकारिणी ने सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में रजनी सिंह ने अध्यक्ष और अनीता चतुर्वेदी ने सचिव का पदभार संभाला। इसके अलावा आईएसओ अंजना शर्मा, कोषाध्यक्ष सरिता सिंघल, एडिटर शिल्पी अग्रवाल और संयुक्त सचिव शालिनी तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि डीसी मनीषा बाजपेई और पीडीसी उदित शर्मा ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। मनीषा बाजपेई ने कहा कि संस्था की पहचान उसके पदों से नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और सेवा कार्यों से बनती है। समारोह में अतिथियों का पगड़ी और तलवार भेंटकर सम्मान किया गया। डांडिया प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)