जालौन में सपा का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:सिटी सेंटर से अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च, पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की

Oct 07, 2026 - 13:44
0
जालौन में सपा का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:सिटी सेंटर से अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च, पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार दोपहर 12 बजे जालौन के उरई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष दीपराज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उरई के सिटी सेंटर से पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौराहे पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताया। पैदल मार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। सिटी सेंटर से लेकर अंबेडकर चौराहे तक बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर पहुंचे। अंबेडकर चौराहे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया, जिसके चलते कुछ देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान की स्थिति बनी रही। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और इन मुद्दों पर निर्वाचन आयोग को जवाब देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष दीपराज सिंह गुर्जर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User