जालौन में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिजनों में शोक का माहौल

Oct 16, 2026 - 16:48
0
जालौन में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिजनों में शोक का माहौल
जालौन के रामपुरा में शुक्रवार को मिट्टी से भरा एक ओवरलोड ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में चालक विनोद कुमार (40) की दबकर मौत हो गई। घटना नगरा गांव के पास कस्बा मोड़ पर हुई। पुलिस ने विनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, रामपुरा के सुभाष नगर निवासी विनोद कुमार मिट्टी से भरा ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। नगरा के पास कस्बा मोड़ पर ढलान चढ़ते समय ट्रैक्टर के प्रेशर पाइप में खराबी आ गई। इससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। बताया गया कि ट्रैक्टर पर मिट्टी ज्यादा होने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक विनोद कुमार अपने पीछे पत्नी सोना देवी, दो बेटियां दीपिका (12), रितिका (9) और छह साल के बेटे उत्कर्ष को छोड़ गए हैं। उनके पिता बलिराम का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में विनोद ही मुख्य सहारा थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User