जौनपुर में 58 साल की महिला कुएं में गिरी:फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला, परिजनों को सौंपा
जौनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के तूतीपुर मोहल्ले में रविवार सुबह 11 बजे एक महिला कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी की देखरेख में फायर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पंजाबी कॉलोनी, तूतीपुर चौराहा निवासी 58 साल की सुमन सेठी (पत्नी अजय सेठी) अपने घर के सामने एक पुराने कुएं के पास किसी काम से गई थीं। अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरीं। लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम के काम की तारीफ की अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फायर रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने कुएं में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सुमन सेठी को मौके पर मौजूद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस बल भी मौजूद था। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम के काम की तारीफ की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)