जौनपुर में चाइनीज मांझे पर तुरंत रोक लगाने की मांग:मुरली फाउंडेशन ने कहा- यह इंसानों और पक्षियों के लिए खतरनाक
मुरली फाउंडेशन ने जौनपुर में चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। गुरुवार को 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में फाउंडेशन ने इस बारे में प्रशासन को एक पत्र सौंपा। फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि चाइनीज मांझा बहुत धारदार और नायलॉन से बना होता है। यह दोपहिया वाहन चालकों को गंभीर चोट पहुंचाता है। इससे पक्षी भी घायल होते हैं और उनकी जान चली जाती है, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल (NGT) पहले भी चाइनीज मांझे पर रोक लगा चुका है। इसके बावजूद जिले में इसकी खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल जारी है। फाउंडेशन ने प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को सख्त निर्देश देने, नियमित छापेमारी करने और लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करने की अपील की है। संस्था ने जनहित में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)