जौनपुर में दिखा आस्था का अनोखा दृश्य:हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, 4 किलोमीटर दूर तक निकली भव्य कलश यात्रा; 5 हजार महिलाएं हुई शामिल
जौनपुर का इतिहास आज एक नई आध्यात्मिक चेतना का गवाह बना। पीले परिधानों में 5,000 महिलाओं ने सिर पर चुनरी और कलश धारण किए नगर में कदम रखा। हर गली और चौराहे पर आस्था का अनोखा दृश्य उभरा। राम कथा के निमित्त इस भव्य कलश यात्रा आदिगंगा गोमती के पावन तट पर स्थित केरार वीर मंदिर से पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन किया। कलश यात्रा को कथा स्थल बीआरपी कालेज के लिए रवाना किया। मंगलवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक पूरे जिले को राममय बना दिया। इस यात्रा में महिलाएं भगवा वस्त्र धारण किए हुए सिर पर कलश लिए चल रही थीं। वहीं पुरुष और महिलाएं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ यात्रा में भाग ले रहे थे। इस दौरान कलश यात्रा में हेलीकॉप्टर से महिलाओ के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया था। कलश यात्रा में विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। जिनसे मार्गभर के लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कलश यात्रा केरारवीर मंदिर से शुरू होकर चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, रुहट्टा पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा होते हुए बीआरपी इंटर कॉलेज के पंडाल में जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा की भव्यता देखते ही बनती थी - हर मोड़ पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही, और जगह-जगह राम भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अद्भुत कलश यात्रा में पांच हजार से अधिक महिला श्रद्धालु शामिल थीं। आस्था की इस धारा के साथ आकर्षक झांकियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। देखें यात्रा की तस्वीरें-
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)