जौनपुर में जज सिंह का अनशन शुरू:कार्तिक पूर्णिमा से पहले पीपा पुल लगाने की मांग, 5 लाख श्रद्धालुओं को खतरा

Oct 06, 2026 - 14:04
0
जौनपुर में जज सिंह का अनशन शुरू:कार्तिक पूर्णिमा से पहले पीपा पुल लगाने की मांग, 5 लाख श्रद्धालुओं को खतरा
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को 12 बजे से सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने राजेपुर द्वितीय में पीपा पुल की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। यह अनशन गोमती-सई नदी संगम पर रुके पीपा पुल के विरोध में है। अन्ना ने बताया, यह इलाका अष्टावक्र ऋषि की तपोस्थली है। कार्तिक पूर्णिमा पर रामेश्वरम सहित आसपास के घाटों पर 5 लाख श्रद्धालु स्नान को आते हैं। नाव से आने-जाने पर दुर्घटना का खतरा रहता है। पूर्व जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने पीपा पुल मंजूर किया था। 26 फरवरी 2026 को टेंडर भी हो चुका है, पर पुल न मिलने से काम रुका है। अन्ना ने प्रशासन से कार्तिक पूर्णिमा से पहले रामेश्वरम घाट-विजयीपुर घाट पर तुरंत पीपा पुल लगवाने की मांग की। काम शुरू न होने पर पर्व पर बड़ी दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा, जब तक पुल नहीं बनेगा, अनशन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User