जौनपुर में ठगी पीड़ितों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:सरकार ने प्रतिबंधित की थीं योजनाएं, 2 साल से भुगतान का इंतजार

Oct 05, 2026 - 15:49
0
जौनपुर में ठगी पीड़ितों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:सरकार ने प्रतिबंधित की थीं योजनाएं, 2 साल से भुगतान का इंतजार
जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर 1:30 बजे ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश बिंद के नेतृत्व में दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। मुकेश बिंद ने बताया कि भारत और राज्य सरकार ने कई कंपनियों और क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की अवैध पोंजी स्कीमों पर रोक लगाई थी। इन योजनाओं के पीड़ितों को पैसा वापस करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई थी। सरकार ने अतिरिक्त जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) को जमाकर्ता हित संरक्षण अधिकारी बनाया है। कई जिलों में भुगतान के लिए आवेदन विंडो खुले हैं, लेकिन जौनपुर में अभी तक कोई विंडो नहीं खुली। यहां दो साल पहले जमा किए गए 2 लाख आवेदनों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ितों को अभी तक उनका भुगतान नहीं मिला है। संगठन लगातार भुगतान की मांग कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User