जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या:प्रतापगढ़ में ओवरब्रिज या अंडरपास बनवाने के लिए सांसद को ज्ञापन
प्रतापगढ़ में जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग 82ए पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण की मांग उठी है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुज़ैफ़ खान ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि जाम के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। हुज़ैफ़ खान के मुताबिक, हुमायूंपुर और खीरीवीर पुल बनने के बाद रानीगंज और पट्टी की ओर से शहर आने वाले लोगों की दूरी कम हुई है, लेकिन जेल रोड रेलवे फाटक पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इससे स्कूली बसों, कैदी वैन, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को भी जाम से जूझना पड़ता है। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मांग को सदन में उठाने और रेल मंत्री से बात कर समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों को अब निर्माण संबंधी ठोस निर्णय का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)