जेठ-जेठानी पर महिला को जबरन दवा खिलाने का आरोप:कानपुर में घरेलू विवाद के बाद हालत बिगड़ी, हैलट रेफर

Oct 04, 2026 - 23:14
0
जेठ-जेठानी पर महिला को जबरन दवा खिलाने का आरोप:कानपुर में घरेलू विवाद के बाद हालत बिगड़ी, हैलट रेफर
कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र के सफीपुर में रविवार रात 9:30 बजे घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हालत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। महिला के पति ने अपने बड़े भाई और भाभी पर पत्नी को जबरन दवा खिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने पर महिला को आनन-फानन में कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए रात 10 बजे उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। सफीपुर प्रथम निवासी अजय कुमार के मुताबिक, उनकी पत्नी रात में कमरे में थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद उनके जेठ और जेठानी ने महिला को जबरन कोई दवा खिला दी। कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब देखकर परिजन उसे लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। अजय का आरोप है कि उनकी पत्नी को दवा किसने और क्यों खिलाई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला को कौन सी दवा खिलाई गई थी। दवा का नाम और उसकी प्रकृति सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद चकेरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला के स्वास्थ्य और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि- महिला को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया है। अभी दवा के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है। तहरीर मिलने के बाद जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User