झांसी मेडिकल कॉलेज में नर्सों की हड़ताल:दो घंटे नहीं करेंगी काम, मांगों लेकर की नारेबाजी
झांसी में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राजकीय नर्सेज संघ के सदस्यों ने बुधवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। संघ की अध्यक्ष अनिता शर्मा और उपाध्यक्ष मैफलिन के नेतृत्व में नर्सों ने सुबह 8 से 10 बजे तक काम नहीं किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की मांग उठाई। राजकीय नर्सेज संघ के तत्वावधान में हुए प्रदर्शन के दौरान नर्सों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इससे नाराज नर्सों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया और सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की। संघ की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो गुरुवार को लखनऊ स्थित स्वास्थ्य निदेशालय का घेराव किया जाएगा। इससे पहले नर्सों ने 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)