रामलीला मेला देखकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत:बरेली में कंबाइन से बाइक टकराने से हुआ हादसा

Oct 21, 2026 - 11:14
0
रामलीला मेला देखकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत:बरेली में कंबाइन से बाइक टकराने से हुआ हादसा
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों रामलीला मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पृथ्वीपुर नवदिया गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही कंबाइन मशीन से टकरा गई। हादसे में विष्णु (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई सोनू (18) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया। कंबाइन मशीन से टकराई बाइक हाफिजगंज थाना क्षेत्र के जासपुर गांव निवासी विष्णु और सोनू मंगलवार को नवाबगंज में रामलीला मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पृथ्वीपुर नवदिया गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही कंबाइन मशीन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। विष्णु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सोनू की हालत गंभीर थी। बरेली ले जाते समय सोनू की भी मौत हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। सोनू को इलाज के लिए बरेली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। दो युवकों की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User