झांसी में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:छह घंटे पहले घर की दीवार फांदकर चंचल के सिर में मारी थी गोली
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी बॉयफ्रेंड का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हत्या के करीब छह घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। बुधवार को झांसी एम्पायर के पास आईटीआई निवासी चंचल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विकास कुमार ने घटनास्थल से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित कर दी थीं। पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी बताए गए स्थान पर मौजूद है। एसएसपी द्वारा गठित चारों टीमों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी कमल रायकवार के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साढ़े चार साल से था रिलेशनशिप में
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी कमल रायकवार ने बताया कि वह चंचल के साथ करीब साढ़े चार साल से रिलेशनशिप में था। चंचल की शादी कहीं और तय होने से वह नाराज था। इसी बात को लेकर उसने गुस्से में आकर तमंचे से चंचल की गोली मारकर हत्या कर दी।
घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए जाने की बात कही है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)