झांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाइक राजकोट पहुंचाने के लिए बस पर रखने जा रहा था, दूसरी बाइक ने उड़ाया
झांसी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वज गुजरात के राजकोट में जॉब करता था। 2 दिन पहले बाइक उठाने के लिए घर आया था। बुधवार को बाइक बस पर रखने के लिए जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान आज युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक का इलाज चल रहा है। हादसा गरौठा थाना क्षेत्र में हुआ है। पूरा परिवार राजकोट में रहता है मृतक का नाम अमित सिंह (23) पुत्र राजीव सिंह था। वह गरौठा के मारकुआं गांव का रहने वाला था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। एक बहन काजल की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटा सुमित है। दोनों भाई अविवाहित थे। मृतक के जीजा अभिषेक सिंह तोमर ने बताया- मेरा साला अमित सिंह राजकोट में रहकर प्राइवेज जॉब करता था। उसके साथ पिता राजीव, मां और छोटा भाई भी राजकोट में रहते हैं। पिता एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। बाइक उठाने गांव आया था जीजा ने आगे बताया- अमित की बाइक गांव में रखी थी। जिसे उठाने के लिए अमित दो दिन पहले राजकोट से गांव आया था। बुधवार को वह बाइक को राजकोट पहुंचाने के लिए बस पर रखने के लिए झांसी जा रहा था। रास्ते में केदारताई गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में साला और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। दोनों को सीएचसी से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)