झांसी में विवाहिता ने खाया जहर, मौत:दहेज प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या, पति समेत 4 ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Oct 21, 2026 - 08:20
0
झांसी में विवाहिता ने खाया जहर, मौत:दहेज प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या, पति समेत 4 ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
झांसी के गणेशगढ़ में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने पति समेत चार ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। लिधौरा निवासी मोहित राजपूत ने बताया कि उसकी बहन रोशनी की शादी 8 मार्च 2018 को गणेशगढ़ के उपेंद्र से हुई थी। उनका 5 साल का एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही पति उपेंद्र, ससुर जवाहर, देवर सत्येंद्र और सास हसमुखी दहेज के लिए रोशनी को परेशान करते थे। मोहित का आरोप है कि आरोपी रोशनी को आत्महत्या करने या जान से मारने की धमकी देते थे। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर रोशनी ने घर में जहर खा लिया। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोशनी की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे भाई मोहित को भी पति और ससुर ने धमकी दी। रक्सा पुलिस ने पति उपेंद्र, ससुर जवाहर, देवर सत्येंद्र और सास हसमुखी पर केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User