प्रधान का बेकरी के कारखाने की पार्टनरशिप का विवाद:बीच-बचाव करने गए युवक के पेट में लगी गोली गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Oct 21, 2026 - 08:20
0
प्रधान का बेकरी के कारखाने की पार्टनरशिप का विवाद:बीच-बचाव करने गए युवक के पेट में लगी गोली गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
सुल्तानपुर में बेकरी के कारखाने की पार्टनरशिप को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। घटनास्थल पर बीच बचाव करने पहुंचे एक युवक को पेट में गोली जा लगी। गंभीर अवस्था में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि धनपतगंज थाना अंतर्गत माधवपुर आचार्य गांव में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची वहां पर दो पक्ष अर्जुन वर्मा और दूसरे पक्ष मढ़ा गांव के प्रधान राम मिलन वर्मा और इनके भाई दिनेश वर्मा में पूर्व में बेकरी के कारखाने की पार्टनर शिप को लेकर विवाद था। इसी विवाद को लेकर दिनेश वर्मा और राम मिलन वर्मा का अर्जुन वर्मा के साथ अभिनव यादव के साथ बंदूक की बट से मारपीट की जा रही थी। तभी मौके पर प्रभुनाथ निषाद वहां पहुंच गए। जहां उन्हें गोली लगी है। गोली लगने की सूचना पर प्रभुनाथ के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक दीपक मिश्रा ने प्रथम उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है। उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह समेत नगर कोतवाल आदि पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना है। गांव निवासी सचिन निषाद ने बताया कि प्रधान राम मिलन वर्मा के भाई और उनके बेटे व एक अन्य ने घटना को अंजाम दिया है। इनमें से राम मिलन के भाई को पुलिस ने पकड़ लिया है। एएसपी बृज नारायण सिंह ने बताया परिवार से तहरीर लेकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User