झोपड़ी में सो रही 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता फसल काट रहे थे, आरोपी युवक हिरासत में
महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। बच्ची खेत की झोपड़ी में सो रही थी। माता-पिता पास में तिल की फसल काट रहे थे। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। माता-पिता खेत में कर रहे थे काम हमीरपुर निवासी परिवार गांव में 12 बीघा जमीन बटाई पर लेकर खेती करता है। परिवार खेत में झोपड़ी बनाकर रहता है। बुधवार शाम बच्ची झोपड़ी में अकेली सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला चंदन सिंह वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। चीख सुनकर झोपड़ी की ओर दौड़े परिजन बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता झोपड़ी की ओर दौड़े। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने आरोपी को मौके पर देखा। उन्हें आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की जानकारी मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी दीपक कुमार और काउंसलर सीमा यादव मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पॉक्सो एक्ट समेत धाराओं में केस पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर चंदन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि पीआरवी के जरिए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को सजा दिलाने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)