जीएसटी टीम ने लोहे के सरिये से भरा वाहन पकड़ा:व्यापारी मकान और गोदाम में ताला डालकर फरार, बगैर दस्तावेज हो रहा था व्यापार

Oct 16, 2026 - 18:24
0
जीएसटी टीम ने लोहे के सरिये से भरा वाहन पकड़ा:व्यापारी मकान और गोदाम में ताला डालकर फरार, बगैर दस्तावेज हो रहा था व्यापार
शाहजहांपुर के तिलहर में GST टीम ने बिना दस्तावेज लोहे के सरिये से भरा एक वाहन पकड़ा है। जांच के दौरान टीम को एक ऐसा गोदाम भी मिला, जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं था। कार्रवाई के दौरान व्यापारी मकान और गोदाम में ताला लगाकर मौके से चला गया। शुक्रवार दोपहर 3 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम 5 बजे तक चली। मुख्यालय से मिली थी सूचना डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मुख्यालय से बिना दस्तावेज लोहे के सरिये का कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद शाहजहांपुर और बरेली की संयुक्त टीम ने वैभव अग्रवाल की रामासरे फर्म से जुड़ी एक गाड़ी को ट्रेस किया। टीम ने वाहन की जांच की तो उसके कागजात नहीं मिले। साथ ही टैक्स जमा नहीं किए जाने की शिकायत भी मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। फोन बंद, मकान और गोदाम पर ताला अधिकारियों के मुताबिक, व्यापारी से संपर्क करने की कोशिश की गई। वह आधे घंटे और एक घंटे में आने का आश्वासन देता रहा, लेकिन मौके पर नहीं पहुंचा। टीम का कहना है कि व्यापारी ने जांच में भी सहयोग नहीं किया। अधिकारियों ने बताया कि मकान के बाहर ताला लगा हुआ है, जबकि अंदर की लाइटें जल रही हैं। व्यापारी के फोन नंबर भी बंद आ रहे हैं। 15 दिन का सर्च वारंट, आगे भी होगी कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि टीम के पास 15 दिन का सर्च वारंट है। जांच में सहयोग नहीं मिलने पर गोदाम, वहां रखे सामान और वाहन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User